Posts

Showing posts from July, 2026

जुलाई 2026 करंट अफेयर्स MCQ

Image
Current Affairs MCQs - 2026 1. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की 198वीं बैठक की अध्यक्षता हाल ही में किसने की? A) अमित शाह B) मनसुख मांडविया C) निर्मला सीतारमण D) स्मृति ईरानी उत्तर देखें सही उत्तर: B) मनसुख मांडविया व्याख्या: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने ESIC की 198वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आयुष सेवाओं को एकीकृत करने के MoU को मंजूरी दी गई। 2. रवि अग्रवाल को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्ति कितने समय के लिए दी गई? A) 1 वर्ष B) 3 माह C) 6 माह D) 2 वर्ष उत्तर देखें सही उत्तर: C) 6 माह व्याख्या: मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने रवि अग्रवाल को 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक (6 माह) के लिए पुनर्नियुक्त किया। ...

जुलाई 2026 करंट अफेयर्स

Image
1. केंद्र सरकार ने चीनी के भंडारण पर सीमा निर्धारित की केंद्र सरकार ने 28 जुलाई, 2026 को 1 अगस्त से 30 नवंबर, 2026 तक चीनी व्यापारियों पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू करने की घोषणा की है। इसका मुख्य उद्देश्य जमाखोरी, सट्टेबाज़ी और पेपर ट्रेडिंग के कारण भावों में वृद्धि और कृत्रिम कमी को रोकना है। इस आदेश के तहत व्यापारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने भंडार की घोषणा करनी होगी और प्रत्येक सप्ताह अद्यतन जानकारी देनी होगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू आवश्यकता के लिए पर्याप्त चीनी उपलब्ध है, और मंत्रालय बाजार की स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी रखेगा। 2. विश्व के सबसे बड़े सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन मैग्नेट का विकास चीन ने जुलाई 2026 में विश्व का सबसे बड़ा टोरॉयडल फील्ड सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट (TFSCM) के सफल निर्माण और परीक्षण की घोषणा की है, जो उसके "कृत्रिम सूर्य" कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा है और वाणिज्यिक नाभिकीय संलयन ऊर्जा विकसित करने के लक्ष्य से जुड़ा है। इस मैग्नेट की लंबाई 21 मीटर, चौड़ाई 12 मीटर और वजन 582 टन है। यह अति-उष्ण प्लाज्...